Reva India News
Other

बाल श्रम एवं बंधक श्रम उन्मूलन के लिए बनाएं प्रभावी कार्ययोजना – कलेक्टर जिला टॉस्कफोर्स एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

मंडला 18 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला टॉस्कफोर्स की बैठक गोलमेज सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बाल श्रम उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान को स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों के समन्वय से संचालित करते हुए वातावरण तैयार करें। इस संबंध में एसओपी बनाने के निर्देश दिए। हॉटस्पॉट का चिन्हांकन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। स्कूल तथा कॉलेज के आसपास सतत नजर रखें। सुनिश्चित करें कि शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास ड्रग्स, तम्बाखू सहित किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थों का विक्रय नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि रेल्वे स्टेशन के आसपास बालश्रम एवं भिक्षावृति रोकने, गाड़ी सुधारने वाले मैकेनिक की दुकानों में, ढाबा एवं छोटी दुकानों तथा उद्योग आदि में काम करने वाले बाल मजदूरी को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। बंधक श्रम के लिए श्रम विभाग को पंचायत एवं पुलिस विभाग से समन्वय करने के निर्देश दिए तथा अन्य जिले एवं अन्य प्रदेश में कार्यरत ऐसे श्रमिक जो बंधक श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे हैं, उन्हें तत्काल मुक्त कराकर उनके पुर्नवास की कार्यवाही करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने किया महिष्मति ट्राइबल कॉमर्स प्रोड्यूसर कंपनी की कोदो, कुटकी एवं दाल राइस मिल का शुभारंभ

Reva India News

पीडीएस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने अधिकारियों के दायित्व निर्धारित

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment