Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया कृषि से संबन्धित कार्यों का किया गया निरीक्षण

मण्डला 3 अक्टूबर 2020

सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने ग्राम खैरी माल में चल रहे अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने किसान पचली मशराम के यहां सब्जी उत्पादन एवं शैलो वेल से सिंचाई के बारे में जाना तथा लती बाई सेवालाल बरकड़े जो कि इस वर्ष कृषि विभाग, आत्मा परियोजना एवं कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से प्रदर्शित बहू परती खेती को पहली बार कर रही थी, से पूर्ण गतिविधि के बारे में जाना। इस किसान द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण लेकर मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया गया है।

इसके पश्चात सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम पोंडी में मंडला ट्राइबल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के गोडाउन एवं सीड ग्रेडिंग यूनिट का भ्रमण किया। यहाँ पर उन्होंने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के साथ कंपनी द्वारा किए गए कार्यों को जाना और कंपनी के बोर्ड मेंबर किसानों ने अपनी कंपनी के शुरुआत से लेकर अब तक की गतिविधियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कंपनी से लगभग 2000 किसान जुड़े हैं जिनमें से लगभग 20 किसान बीज उत्पादन का कार्य कर रहे हैं। अन्य किसानों को कंपनी द्वारा समय पर बीज, खाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हे फसल उत्पादन एवं उसके मूल्य संवर्धन का तकनीकी ज्ञान दिया जा रहा है। कंपनी का निर्माण एवं मार्गदर्शन आसा संस्था द्वारा किया गया है।

Related posts

भांग दुकान का नवीनीकरण वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन 24 मार्च तक  

Reva India News

हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ लाभान्वित करें जिले में कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की मासिक रैंकिंग बनेगी जर्जर शासकीय/अशासकीय भवनों को विधिवत रूप से हटाने की कार्यवाही की जाए मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सजग व जागरूक रहे पीएचई विभाग अनुपयोगी बोरवेल को भरवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

शहर में कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने मंडला पुलिस का विशेष अभियान 20 बिना नंबर प्लेट वाहन पर कार्रवाई, बस स्टैंड क्षेत्र में अस्थाई पुलिस व्यवस्था

Reva India News

Leave a Comment