Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका टाऊनहॉल में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर संपन्न हुआ

मंडला 24 सितंबर 2024

मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 अंतर्गत नगरपालिका परिषद मण्डला द्वारा मंगलवार को नगरपालिका टाऊनहॉल में सफाई मित्र एवं उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक सहयोग एवं सम्मानित करने हेतु सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में कुल 80 सफाई मित्रों एवं उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का वितरण किया गया। आयोजित शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को पुरस्कृत किया गया। शिविर में सफाई मित्रों के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन शाखा मण्डला द्वारा शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए योजनाओं से जोड़ा गया। आयोजित शिविर में डॉ. डीके मरकाम, डॉ. श्रेया जैन, डॉ. सुधा गुप्ता मेमोरियल सोसायटी श्री आशीष मिश्रा प्रो. मैनेजर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफडे, सुश्री रूखसार अली नोडल, श्री मुवीन खान, श्री महेन्द्र सनोडिया एवं श्री प्रकाश ठाकुर उपस्थित रहे।

Related posts

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम फ्रीडम रन 2 अक्टूबर को

Reva India News

एसआईआर में शतप्रतिशत कार्य के लिए 9 बीएलओ सम्मानित कलेक्टर ने की कर्त्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा और लगन की सराहना

Reva India News

मुईन कुरैशी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहने के कारण जिला बदर

Reva India News

Leave a Comment