Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बुधवार को जिले में इक्कीस ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मंडला 24 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 25 सितंबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्य मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत बकोरी, बहंगा एवं केहरपुर, विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत एचडब्ल्यूसी पाण्डीवाड़ा, पंचायत भवन अमझर माल एवं देल्हा, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत भीमा, कुडेला रैयत एवं बोकर, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत ढुढवा एवं बरवाही, विकासखंड मोहगांव में ग्राम पंचायत उमरिया एवं उमरडीह, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत नाहरवेली एवं लाटो, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत सोंठा एवं मुडिया रिचका, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत बबलिया माल एवं डोभी, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत गडरा एवं मोहपानी में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरोग्य मंडला अभियान के तहत आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पंचायत स्तर पर वृहद, जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में सिकिल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच, 0 से 5 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, शेष बचे बच्चों का टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की जांच, जन्मजात विकृति वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं जाँच, किशोर बालक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, अंधत्व परीक्षण, मेंटल हेल्थ परीक्षण, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया के मरीजों की जांच व परीक्षण किया जाएगा। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। शिविर में सिकिल सेल, एचबी, यूरिन एलवोमन, यूरिन शुगर, ब्लड शुगर, मलेरिया, टायफाईड, खखार, एचआईवी, सिफलिस, डेंगू, फायलेरियासिस, हेपटाईटिस बी तथा हेपीटाईटिस सी की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों को भी शामिल किया गया है।

Related posts

कलेक्टर, एसपी ने किया नगर परिषद उपचुनाव की मतगणना स्थल का निरीक्षण  

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियाँ कराएं – कलेक्टर

Reva India News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वदेशी का संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक – डॉ. मोहन यादव परिश्रम में जो तपा है, उसने ही तो इतिहास रचा है, जिसने फौलादी चट्टानों को तोड़ा है, उसने ही समय को मोड़ा है, समय को मोड़ देने का भी यही समय है, सही समय है।

Reva India News

Leave a Comment