Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वर्ष 2023-24 में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के 247 प्रकरण दर्ज

मंडला 6 अप्रैल 2024

कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा खनिजों की खदानों से राज्यांश एवं अनिवार्य भाटक के रूप में 15.97 करोड़ रूपए का खनिज राजस्व की प्राप्ति किया गया है। इसके अतिरिक्त म०प्र० ग्रामीण अवसंरचना तथा सड़क विकास कर के रूप में 35.19 लाख रू. की प्राप्ति हुई है। अन्य मदों जैसे जिला खनिज प्रतिष्ठान में 2.54 करोड़ तथा टी०सी०एस० में 28.04 लाख की प्राप्ति की गई है। इस प्रकार विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में कुल 18.79 करोड़ का खनिज राजस्व अर्जित किया गया है।

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर के मार्गदर्शन में खनिज विभाग मण्डला द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग द्वारा अवैध उत्खनन के 40 प्रकरण में अर्थदण्ड के रूप में 10.58 लाख रू., अवैध परिवहन के 179 प्रकरण में 66.88 लाख रू. तथा अवैध भण्डारण के 28 प्रकरण में 4.32 लाख रू. की वसूली की गई है। इस प्रकार विभाग द्वारा पूर्व वित्तीय वर्ष 2023-24 में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के कुल 247 प्रकरण दर्ज करते हुये 81.78 लाख रू. शासन मद में जमा कराया गया है। इस संबंध में उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग के लिए निर्धारित प्रदेश स्तर खनिज राजस्व लक्ष्य 10000 करोड़ रू. के विरूद्ध 10025 करोड़ की प्राप्ति की गई है।

Related posts

कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Reva India News

ग्राम घुटास में मेडिकल स्टोर की जांच, दीनबंधु मेडिकल स्टोर सील मेडिकल दल मवई ने की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर हुई सख्ती

Reva India News

ग्राम पंचायत तिलरी लाड़ली उत्सव मनाया गया

Reva India News

Leave a Comment