Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम उदयपुर में स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम संपन्न हुआ

मंडला 24 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एसबीएम विकासखंड बीजाडांडी जिला मंडला के द्वारा ग्राम उदयपुर में स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता का महत्व बताया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अंतर्गत पेंटिंग के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता के नारे यहां पर कचरा फेकना मना है एक कदम स्वच्छता की ओर की तख्ती लगाकर नागरिकों को स्वच्छता का महत्व बताया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई और पुताई कर स्थल को साफ सुथरा किया गया। जिससे प्रेरणा पाकर नागरिक स्वच्छता को अपनाएं और अपने आस पास के वातावरण या परिसर को साफ सुथरा रखें।

Related posts

छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

Reva India News

खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन हेतु शिविर आज

Reva India News

राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों को लेकर आपत्ति आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment