Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम अमझर माल में जागरुकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

मंडला 25 सितंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत मिशन शक्ति योजनाओं की निगरानी सप्ताह का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम अमझर परियोजना नैनपुर में किया गया। प्रशासक मधुलिका उपाध्याय के द्वारा जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, डायल 100 एवं डिस्ट्रिक्ट हब के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में नैनपुर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव चावला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद श्री विनोद कुमार मरावी, प्रभारी परियोजना अधिकारी सबिया खान, पर्यवेक्षक आरिफा खान कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं, स्वास्थ्य विभाग अमला, पंचायत के सदस्य तथा ग्रामीणजन समुदाय एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रही।

Related posts

चंकी पांडे को चांटा जड़ दिया।

Reva India News

उपार्जित धान की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रखें-कलेक्टर कलेक्टर ने की उपार्जन की समीक्षा

Reva India News

रबी फसल का रकबा बढ़ाएं और किसानों को नियमित रूप से उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते

Reva India News

Leave a Comment