Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

मंडला 25 सितंबर 2024

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी केन्द्र अमझर परियोजना नैनपुर जिला मण्डला में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रशासक मधुलिका उपाध्याय के द्वारा किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की देखभाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया। इस दौरान जनजागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में विभिन्न गतिविधियां और रंगोली, मेहंदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में सैनेटरी नैपकिन के बारे में किशोरी बालिकाओं को बताया गया। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य देखभाल के तहत किशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाए गए जिसमें मिस हीमोग्लोबिन प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम स्थान पर कु. पायल ठाकुर उम्र 14 वर्ष का एचबी 13.9 और द्वितीय स्थान पर रिया ठाकुर, उम्र 16 वर्ष का एचबी 13.5 रहा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रभारी परियोजना अधिकारी साबिया खान, पर्यवेक्षक आरेफा खान, कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं एवं स्वास्थ्य विभाग अमला तथा ग्रामीण जन समुदाय, किशोरी बालिकाएं एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के नवीन भवन का 17 सितंबर को होगा लोकार्पण

Reva India News

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 54 आवेदकों की सुनी समस्या

Reva India News

31 जनवरी तक होगा ब्रुसेलेसिस कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment