Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईटीआई द्वारा आयोजित ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 20 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया

मंडला 27 सितंबर 2024

प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला ने बताया कि शासकीय आईटी आई मंडला में सीआईआई छिंदवाड़ा द्वारा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, ट्रेक्टर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक ट्रेड आईटीआई पास 52 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुये। लिखित और मौखिक परीक्षा के आधार पर 20 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित प्रशिक्षणार्थियों को छिंदवाड़ा में तीन माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण आवासीय एवं पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। प्रशिक्षण उपरांत सुज़ुकी मोटर गुजरात और मारुती सुज़ुकी हरियाणा की कंपनियों में प्लेसमेंट किया जायेगा।

Related posts

कलेक्टर पहुंचे एफएलएन मेला शासकीय हाईस्कूल बिंझिया में बच्चों से किया आत्मीय संवाद बौद्धिक व मानसिक विकास पर हुई चर्चा  

Reva India News

कान्हा में शुरू हुआ विश्व बाघ दिवस समारोह

Reva India News

निवास चिकित्सालय में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर 246 दिव्यांगों के बने मेडीकल प्रमाण-पत्र, 6 को कृत्रिम अंग वितरित

Reva India News

Leave a Comment