Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कुपोषित बच्चों को पिलाई स्वर्णप्राशन संस्कार की दो बूंद

मंडला 27 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय में स्थित पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कुपोषित बच्चों को स्वर्ण प्राशन संस्कार की दवा पिलाकर स्वर्ण कवच अभियान का महत्व बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों को स्वर्ण प्राशन संस्कार की दवा अनिवार्य रूप से पिलाएं इससे कोई भी बच्चा वंचित न रहे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने भर्ती कुपोषित बच्चों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। पोषण पुर्नवास केन्द्र में बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को स्वर्ण प्राशन संस्कार की दवा अनिवार्य रूप से पिलाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने भी दवा पिलाई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे परियोजना अधिकारी श्री कपिल तिवारी, आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री अहाके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मंडला तहसील में गुरूवार को 41 मिलीमीटर वर्षा हुई  

Reva India News

’हर घर तिरंगा’ और ’हर घर स्वच्छता’ अभियान: मंडला के स्कूलों में दिखा उत्साह छात्राओं को दिलाई गई शपथ  

Reva India News

5 कोरोना पॉजीटिव  

Reva India News

Leave a Comment