Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन

लोकमाता देवी अहिल्या बाई के शौर्य की प्रतीक तलवार का किया पूजन

मंडला 12 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पर्व अवसर पर महेश्वर के शस्त्रागार में शस्त्र-पूजन किया।  नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुँचने पर देवी अहिल्या बाई के वंशज श्री यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से  अभिनन्दन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार लोकमाता देवी अहिल्या बाई स्वयं धारण करती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं। आज विजयादशमी के अवसर पर  उनकी कर्मभूमि पहुँचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Related posts

अधिकारी की संवेदनशीलता, प्रशासन की सफलता का आधार : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा की बैठक 12 दिसंबर को

Reva India News

3 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment