Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आमाडोंगरी और खोड़ाखुर्द जी में उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडला 7 नवंबर 2024

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में विकासखण्ड बिछिया एवं घुघरी ग्राम पंचायतें जिनमें उचित मूल्य दुकानें पूर्व संचालक संस्थाओं के समर्पित करने के कारण रिक्त हैं। इन पंचायतों में दुकान खोलने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि बिछिया विकासखंड के आमाडोंगरी और विकासखंड घुघरी के खोड़ाखुर्द में उचित मूल्य दुकान रिक्त हैं। उक्त दुकानों के लिए पात्र संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकान का आवंटन प्राथमिक कृषि सहकारी समिति/आदिम जाति सेवा सहकारी समिति/वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति जो जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबंध हो, विपणन सहकारी समिति जो कि मध्यप्रदेश राज्य विपणन सहकारी संघ मर्यादित की सदस्य हो, संयुक्त वन प्रबंधन समिति, लघु वनोपज सहकारी समिति (दोनों में संयुक्त वन प्रबंधन समिति को प्राथमिकता दी जायेगी) तथा महिला स्व सहायता समूह, उक्त संस्थाओं का पंजीयन आवेदन दिनांक से एक वर्ष पूर्व का है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट https://rationmitra.nic.in पोर्टल पर 20 नवंबर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। दुकान आवंटन की कार्यवाही संबंधित अनुभाग अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा की जाएगी।

Related posts

खाद एवं बीज की निर्धारित कीमतों को दुकानों एवं सोसायटी में चस्पा करें – हर्षिका सिंह समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा

Reva India News

शिवांश भरद्वाज ने 40 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय पर किया रक्तदान

Reva India News

जिले में 21 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment