Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाए – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की

मण्डला 7 नवंबर 2024

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी 50 दिवस से अधिक समय तक लम्बित सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। जिससे सीएम हेल्पलाईन में जिले की ग्रेडिंग स्तर में सुधार हो सके। कमिश्नर श्री अभय वर्मा गुरूवार को जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, एसडीएम निवास शाहिद खान, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने कहा कि सभी कार्यालय प्रमुख सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज करना सुनिश्चित करें। इसके लिए विभागीय अधिकारी शिकायतकर्ताओं से लगातार संपर्क करें। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को समय पर अटेंड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान 4 नवंबर से

Reva India News

जन सहयोग से की गई वाटर फिल्टर प्लांट की सफाई

Reva India News

15954 किसानों से 871071.59 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

Leave a Comment