Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गौवंश की रक्षा के लिए समर्पण भाव से सेवा करना जरूरी है – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गौशाला फूलसागर में गौवंश रक्षा वर्ष अंतर्गत गोपाष्टमी का कार्यक्रम संपन्न हुआ

मंडला 9 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि गौवंश की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा गोवर्धन पूजा प्रारंभ किया गया है। जिसका उद्देश्य जनता को गौ सेवाओं से जोड़ना है। जिससे गौवंश की रक्षा के लिए नागरिकों की सहभागिता बनें। नागरिक गौवंश की सेवा समर्पण भाव से करें, जिससे गौशालाओं का भी संचालन बेहतर ढंग से हो सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शनिवार को गौशाला फूलसागर में आयोजित गौवंश रक्षा वर्ष 2024-25 के अवसर पर आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री यूएस तिवारी, समाजसेवी श्री उमाशंकर सिंधिया, पत्रकार श्री नीरज अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी, गौसेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट और सहायक कलेक्टर आकिप खान को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि कोई भी किसान अपने खेतों में नरवाई न जलाए। खेतों में पैरा-भूसा जमा कर सूचित करें, जिससे उक्त पैरा-भूसा को गौशालाओं के लिए लाया जा सके। उन्होंने कहा कि अपने खेतों में धान या गेहूँ के डंठलों को न जलाएं, इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि किसान अपने गौवंशों को खुला न छोड़ें। उनके लिए घर में ही चारा-भूसा का प्रबंध करें। उन्होंने बताया कि गौवंशों में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। गौसेवा करने से पुण्य प्राप्त होता है, मन को संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा गौ सेवा करने वालों को भी सम्मानित किया जाता है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर गौशाला फूलसागर का निरीक्षण किया। गौवंशों को अपने हाथों से प्रसाद खिलाया।

Related posts

कलेक्टर ने बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन का जायजा लेने स्कूलों का किया दौरा

Reva India News

शिवकुमारी को मिला प्रधानमंत्री आवास का लाभ, सरकार को किया धन्यवाद

Reva India News

रामनवमी पर्व के दृष्टिगत मंडला पुलिस का फ्लैग मार्च

Reva India News

Leave a Comment