Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डीपीसी की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति गठित

मंडला, 16 मई 2025

अशासकीय स्कूलों को मान्यता जारी करने एवं समाप्त करने का दायित्व संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र को प्रदाय किया गया है। जिले में संचालित अशासकीय स्कूलों द्वारा आरटीई के मापदंडों का उल्लंघन पाए जाने पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में डीपीसी की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) श्री अरविंद विश्वकर्मा के अलावा शिक्षाविद (सदस्य) श्री अरविंद शुक्ला से.नि. जिला शिक्षा अधिकारी, नागरिक संस्थाओं के प्रतिनिधि (सदस्य) श्री रामकुमार सिंगौर, पत्रकार (सदस्य) श्री आयुष चैरसिया तथा शासकीय प्रतिनिधि (सदस्य) श्रीमती वंदना गुप्ता सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग शामिल हैं।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथशाह की प्रतिमा का अनावरण किया

Reva India News

जिले के सभी हेंडपंपों का क्लोरीनेशन करें – कलेक्टर श्री मिश्रा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

क्या सुर्खियां बटोरने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले?

Reva India News

Leave a Comment