Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रिपटा निवास में हेलीपैड का निरीक्षण किया

मंडला 16 नवंबर 2024

सांसद मंडला श्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवासी ग्राम जेवरा रिपटा विकासखंड निवास जिला मंडला के परिवार में 28 नवंबर 2024 को विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत आर्शीवाद समारोह एवं प्रतिभोज का कार्यक्रम रखा गया है। उक्त कार्यक्रमों में माननीय उपराष्ट्रपति, माननीय राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री और माननीय अध्यक्ष की आने की संभावना है। जिनके आवागमन को लेकर ग्राम रिपटा जेवरा में पाँच हेलीपेड बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शनिवार को ग्राम रिपटा जेवरा जाकर हेलीपेड निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हेलीपेड का निर्माण गुणवत्तापूर्वक किया जाए।

हेलीपेड में बेरीकेट सहित आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली जाए। हेलीपेड निर्माण का कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री लगातार अपने निगरानी में करें। उन्होंने हेलीपेड स्थल से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग भी दुरूस्त करने को कहा। जिससे आवागमन में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने हेलीपेड स्थल और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के भी प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम निवास शाहिद खान, तहसीलदार श्री मरावी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

होमगार्ड के जवानों को सेवानिवृत्ति पर किया गया सम्मानित  

Reva India News

26 एवं 27 फरवरी तथा 1 मार्च को जिला न्यायालय में साक्षात्कार

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सेमरखापा ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment