Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

26 एवं 27 फरवरी तथा 1 मार्च को जिला न्यायालय में साक्षात्कार

मण्डला 25 फरवरी 2022

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला न्यायालय मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 26 तथा 27 फरवरी एवं 1 मार्च को साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। सीधी भर्ती के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अंतर्गत वेतनभोगी कर्मचारी, वाहन चालक, भृत्य, चौकीदार, जलवाहक, माली एवं स्वीपर (कलेक्ट्रेट दर) पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। यह आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर मंडला में होना है। इस संबंध में आवश्यक जानकारी मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/772/73563/login.html से प्राप्त की जा सकती है। मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट ने भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों पर प्रवेश पत्र के साथ एक घण्टा पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

पटेल मेडिकल स्टोर्स बिंझिया सील

Reva India News

जल गंगा संवर्धन: प्राचीन झिरिया बावड़ी का जीर्णोद्धार कार्य

Reva India News

खेल अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम- मंत्री श्रीमती उइके पीएचई मंत्री ने आरडी कॉलेज, मंडला में खेलो इंडिया संवाद में की सहभागिता

Reva India News

Leave a Comment