Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीएलओ मतदाताओं और बीएलए से संपर्क कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली

मंडला 18 नवंबर 2024

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल ने सोमवार को गोलमेज सभाकक्ष में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पुनरीक्षण की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन के बाद दावे एवं आपत्ति निर्धारित समय तक प्राप्त कर लेवें। इसके बाद प्राप्त दावे आपत्ति का निराकरण भी करे। जिससे त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौल गोलमेज सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सीडाम, निर्वाचक पर्यवेक्षक श्री सीके तिवारी सहित बीएलओ मौजूद थे।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल ने बताया कि निर्वाचन नामावली प्रारूप का प्रकाशन से ही दावे आपत्ति प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। बीएलओ डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्यवाही करें। बीएलओ मतदान केन्द्र अंतर्गत चयनित बीएलए को आमंत्रित करें, जिससे त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए उनका सहयोग लिया जा सके। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से मृत मतदाताओं के नाम समय पर काटे जाएं। विवाह कर आई नवविवाहित महिलाओं के नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में बीएलओ का नाम, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक, रिटर्निंग ऑफिसर का नाम, मतदाताओं की संख्या अनिवार्य रूप से दर्ज करें। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल ने कहा कि मतदान केन्द्रों में प्रकाश, लाईट, फर्नीचर, रैम्प, दरवाजे और खिड़कियां अनिवार्य रूप से होना चाहिए। मतदान केन्द्र में मतदाताओं के लिए प्रवेश और निकासी का द्वार अलग-अलग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में बीएलओ नियमित रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं के नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जाएं। उन्होंने निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के संबंध में जानकारी ली गई।

Related posts

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्राचार्यों की बैठक संपन्न

Reva India News

27 जुलाई को मंडला में होगी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 जुलाई तक करें पंजीयन, विजेताओं को मिलेगा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर

Reva India News

56.64 लीटर अवैध देशी-विदेशी मदिरा जप्त

Reva India News

Leave a Comment