Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की वीरांगना आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता

मंडला 19 नवंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकचेला ने काशी विश्वनाथ वैदिक गुरूकुल के तत्वाधान में 11 कुण्डीय महायज्ञ व वीरांगना आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि वैदिक गुरूकुल तथा आर्य समाज वैदिक परम्पराओं से समाज से नागरिकों को जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिससे पाश्चात्य संस्कृति की तुलना में वैदिक संस्कृति प्रसारित हो सके। कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा अपराजिता अभियान की भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए आत्मरक्षा के प्रशिक्षण लिए वैदिक परम्पराओं की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकचेला ने काशी विश्वनाथ वैदिक गुरूकुल के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, ढाल-तलवार, भाला आदि का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर एवं एसपी को युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती जी की चित्र भेंट की गई।

Related posts

“सृजन कार्यक्रम” सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त करने बाल अधिकार आधारित क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

एक जिला एक उत्पाद – सहकारिता की सहभागिता और संभावनाएं एवं आत्मनिर्भर भारत’ के संबंध में कार्यशाला 9 को  

Reva India News

मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए कलेक्टर ने अभिषेक को दी 15 हजार की सहायता

Reva India News

Leave a Comment