Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय में श्रेयांश विश्वकर्मा का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया

मंडला 19 नवंबर 2024

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला मंडला ने बताया कि श्रेयांश विश्वकर्मा पिता प्रमोद विश्वकर्मा उम्र 4 वर्ष निवासी ग्राम मागावली थाना बिछिया गत दिवस बाईक से गिरने के कारण दाहिने हाथ की उंगली कटकर लगभग अलग हो गई थी। जिला चिकित्सालय मंडला में श्रेयांश विश्वकर्मा को इमरजेंसी आपरेशन हेतु ओ.टी. में लिया गया और उसका जिला चिकित्सालय में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज मरावी, डॉ. हेमेन्द्र चौहान, डॉ. मुकेश मरावी, डॉ. प्रखर यादव निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण उइके, डॉ. सोनम श्रीवास, डॉ. कमल सोलंकी तथा ओ.टी. टीम से बिजेन्द्र बैरागी, (नर्सिंग आफिसर) श्रीकांत परस्ते, (नर्सिंग आफिसर) स्वाति कौशन, (नर्सिंग आफिसर) शहनाज खान (नर्सिंग आफिसर) भुवन पटैल एवं अन्य का विशेष योगदान दिया गया।

Related posts

थाना मोतीनाला में ग्राम रक्षा समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Reva India News

गुणवत्ता के मानकों में की गई आंशिक शिथिलता

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ऑडीटोरियम सेमरखापा में विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया

Reva India News

Leave a Comment