Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित करने 399 इकाई का लक्ष्य मिला

मंडला 19 नवंबर 2024

शाखा प्रबंधक म.प्र. आदिवासी वित एवं विकास निगम ने बताया कि टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना में 399 इकाई का लक्ष्य निगम शाखा मण्डला को प्राप्त हुआ है। योजना के तहत बैंक द्वारा 10 हजार से 1 लाख रू स्वीकृत किया जायेगा। बैंक द्वारा स्वीकृत/वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम् 5 वर्षों तक नियमित रूप से भुगतान किया जायेगा। आवेदक का आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन पत्र (samast-mponline.gov.in) पोर्टल पर कर सकते हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आदिवासी आवेदक के पास एक फोटो, साक्षर, स्थाई जाति, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र 12 लाख से कम, आयु 18 से 55 के बीच, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक और कोटेशन। इच्छुक आदिवासी आवेदक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय म.प्र. आदिवासी वित एवं विकास निगम मण्डला मण्डला से सम्पर्क करें।

Related posts

कलेक्टर ने चार खाद्य संस्थानों को दिया एफएसएसएआई स्वच्छता रेटिंग प्रमाण पत्र

Reva India News

रोजगार मेला 15 फरवरी को

Reva India News

दिव्यांगजन शारीरिक कमजोरी को भूलकर विकास की मुख्य धारा से जुड़ें – श्रीमती संपतिया उइके दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment