Reva India News
मंडला हमारा जिला

कमिश्नर वीसी आज शाम 5 बजे

मण्डला 7 मार्च 2022

उप आयुक्त (राजस्व) जबलपुर संभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कमिश्नर जबलपुर 8 मार्च को शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक लेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में कोविड-19 अनुकूल व्यवहार, बच्चों का रूटीन टीकाकरण अभियान, स्वामित्व योजना की प्रगति, जल-जीवन मिशन, नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, शालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, शालाओं एवं आंगनवाड़ी में विद्युत कनेक्शन, वर्ष 2021-22 में स्वीकृत एवं गत वर्ष के अधूरे अनुरक्षण कार्यों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना आदि विषयों की समीक्षा की जाएगी।

Related posts

बरसात से पहले पशुओं का टीकाकरण कराना जरूरी, पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Reva India News

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में कानूनी जागरूकता सप्ताह कार्यशाला संपन्न

Reva India News

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय ‘साथिया समागम’ आयोजित

Reva India News

Leave a Comment