Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

झंकार भवन में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 30 मई 2025

भारतीय पत्रकार संघ मंडला के द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में जिले से पत्रकार, जनप्रतिनिधि, प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं और अभिभावकगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया तथा महिला बाल विकास विभाग मधुलिका उपाध्याय द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत मिलने वाली छात्रवृत्तियों के बारे में बताया। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए किस प्रकार यह योजना लोगों को जागरुक कर रही है इसके बारे में भी बताया गया। उक्त कार्यक्रम में विधायक निवास श्री चैनसिंह वरकड़े, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बाई वरकड़े, भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री विक्रम सेन, सेवानिवृत्त प्राचार्य डाॅ. एके शुक्ला, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री पांडे सहित पत्रकारगण उपस्थित थे।

Related posts

कोरोना से प्रभावित परिवारों के बच्चों को मिलेगा आश्रय

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बाढ़ से बचाव हेतु जिले के नागरिकों से की अपील कोई भी नागरिक बाढ़ में नदी पार न करें और घाटों व तटों से दूरी बनाएं कलेक्टर ने नावघाट, झूलापुर, रपटापुल एवं संगमघाट का निरीक्षण किया

Reva India News

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने नवीन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment