Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका मंडला में विकास और उन्नति के लिए निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने नगरपालिका मंडला में 16 करोड़ 5 लाख की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

मंडला 2 दिसंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा कि नगरपालिका मंडला के नागरिकों को आवागमन के लिए 4 करोड़ 98 लाख 41 हजार की लागत से मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक से 24 तक बीटी रिव्यूवल कार्य, सीसी रोड निर्माण कार्य एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। इससे वार्डवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की विगत दिनों से सीसी रोड निर्माण की मांग की जा रही थी। उनकी मांगों को पूर्ण करते हुए उक्त कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। सीसी रोड का निर्माण होने से वार्ड के नागरिकों को बरसात में होने वाले कीचड़ से मुक्ति मिल जाएगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सोमवार को सरदार पटेल वार्ड में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका मंडला उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, तहसीलदार मंडला श्री अजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार एवं नागरिकगण मौजूद थे। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि आज नगरपालिका क्षेत्र मंडला वासियों के लिए सौभाग्य का दिन है। नगरपालिका वासियों के लिए 16 करोड़ 5 लाख की लागत से निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। निर्माण कार्यों को लेकर लोगों में अपार उत्साह है। नगरपालिका मंडला में विकास और उन्नति के लिए निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

 

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि नगरपालिका मंडला के सरदार पटेल वार्ड में 2 स्थानों पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण 22 लाख 44 हजार रूपए की लागत से किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 1 राजेश्वरी वार्ड में 11 लाख 22 हजार और वार्ड क्रमांक 9 सिंहवाहिनी वार्ड में 11 लाख 22 हजार की लागत से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक समय सीमा में पूर्ण करने को कहा। जिससे आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का लाभ वार्डवासियों को मिल सके। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का लगातार निरीक्षण करने को कहा है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इसके बाद महाराजपुर में अमृत 2.0 योजना ट्रेंच-1 अंतर्गत नगर की जल प्रदाय योजना अंतर्गत 9 करोड़ 92 लाख की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने इसी प्रकार से मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना विकास अंतर्गत महाराजपुर पुलिस थाना से बजरंग चौराहा तक रोड के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक कार्य हेतु 35 लाख 50 हजार के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। वार्ड क्रमांक 21 ज्वालाजी वार्ड, वार्ड क्रमांक 23 बूढ़ीमाई वार्ड और वार्ड क्रमांक 24 दादा धनीराम वार्ड में 11 लाख 22 हजार के तीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

एकलव्य स्कूल सेमरखापा जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

त्यौहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखें जिससे शांति और सौहार्द कायम रहे निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जाए सड़कों के गड्ढ़ों का भराव किया जाए, जिससे दुर्घटना की आशंका न रहे अधिकारी भ्रमण के दौरान छात्रावास और कॉलेजों का निरीक्षण करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने शनिवार को योजना भवन में राजस्व अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए

Reva India News

Leave a Comment