Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने सत्रह आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु 1 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि आवंटित की

मंडला 2 दिसंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मंडला जिले की बाल विकास परियोजना मंडला और नैनपुर की सत्रह आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु एक करोड़ 90 लाख रुपए की राशि आवंटित की है। उक्त राशि से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन के लिए निर्माण कार्य किया जायेगा। इससे आंगनबाड़ी केंद्र भव्य और रोचक लगेंगे। मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कार्यालय परियोजना कार्यालय मंडला के अंतर्गत नगर पालिका मंडला के सिंहवाहिनी वार्ड, राजराजेश्वरी वार्ड, सरदार पटेल वार्ड क्रमांक 1 और 2, दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर, ज्वाला वार्ड महाराजपुर और बूढ़ीमाई वार्ड महाराजपुर के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए अलग-अलग 11 लाख 22 हजार रुपए की राशि आवंटित की है। नगर पालिका बम्हनी बंजर के वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 और वार्ड क्रमांक 13, बम्हनी के लिए भी 33 लाख 66 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने इसी प्रकार से नगर पालिका नैनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 2, वार्ड क्रमांक 4, वार्ड क्रमांक 7, वार्ड क्रमांक 10, वार्ड क्रमांक 11, वार्ड क्रमांक 14, वार्ड क्रमांक 15 के आंगनबाड़ियों के लिए अलग-अलग 11 लाख 22 हजार रुपए की राशि आवंटित की है।

Related posts

कलेक्टर श्री धोटे ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के सख्त निर्देश जनसुनवाई में सुनी 118 आवेदकों की समस्याएँ

Reva India News

महाभियान के पहले दिन जिले में 11157 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन वैक्सीनेशन महाभियान की आगामी प्लानिंग पर हुई चर्चा

Reva India News

बस, आटो, टेक्सी संचालकों की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment