Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक संपन्न

मंडला 4 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिला खनिज प्रतिष्ठान द्वारा उपस्थित सदस्यों के समक्ष जिला खनिज प्रतिष्ठान अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत एवं प्रचलित कार्यों के सम्बंध में अवगत कराया गया तथा प्राप्त नवीन प्रस्तावों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रतिष्ठान निधि से स्वीकृत किये जाने हेतु निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल द्वारा जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को शामिल कर चर्चा की। बैठक में विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, डीएफओ ईस्ट ऋषिभा तेकाम, डीएफओ वेस्ट नित्यानंदन, खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य सहित संबंधित उपस्थित थे। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुई।

Related posts

पॉलीटेक्निक मण्डला में संस्था स्तरीय प्रवेश प्रारंभ  

Reva India News

भांग दुकान टेण्डर प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने आईटीआई भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment