Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली डीएलसीसी की बैठक

मण्डला 11 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने 29 मार्च को आयोजित होने वाले स्वरोजगार दिवस के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए बैंकों को लक्ष्य आवंटित किए। श्रीमती सिंह ने शहरी एवं ग्रामीण पथ विक्रेता, एसएचजी बैंक लिंकेज, एनएलयूएन, पीएमएसके, पीएमएफई, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना तथा अन्य योजनाओं में आवंटित लक्ष्यों को अनिवार्यतः प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेयरी, किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा करते हुए पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि केसीसी के लिए प्राप्त आवेदनों का जल्द निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, क्षेत्रीय प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया महावीर प्रसाद मीणा, एलडीएम अमित केसरी, जीएमडीआईसी श्री वास्कले सहित संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सीडी रेशियो की ब्रांचवार समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेजर तथा स्मॉल फाईनेंस बैंकों द्वारा सीडी रेशियो में बेहतर प्रदर्शन करने पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सीडी रेशियो की प्रगति के लिए प्रभावी रूप से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बैंक को निर्देशित किया कि आगामी माह में विशेष प्रगति दिखाते हुए सीडी रेसियो को बेहतर करने प्रभावी कार्य करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैठक में प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम, एसएचजीएस लिंकेज, पीएमएफएमई, एआईएफ, मुद्रा योजना अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की।

Related posts

रबी उपार्जन के लिए जिले में कुल 49 पंजीयन केन्द्र स्थापित पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च

Reva India News

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न दुकानों की अनुबंध अवधि समाप्त होने और किराया न देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पात्र मरीजों का शत-प्रतिशत आयुष्मान पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश

Reva India News

तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी ने किया खैरी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment