Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सकारात्मक मर्दानगी/पुरुषत्व विषय पर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ

मंडला 5 दिसंबर 2024

सतपुड़ा औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र पौड़ी महाराजपुर जिला मण्डला में सकारात्मक मर्दानगी/पुरुषत्व विषय पर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन दिनों हम होंगे कामयाब कार्यक्रम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में लगातार जिले में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रोहित बड़कुल के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा संवेदीकरण कार्यक्रम अंतर्गत हानिकारक रुढिवादिता को चुनौती देने और सकारात्मक मर्दानगी पुरुषत्व को बढ़ावा देने के लिए पुरुषों और लड़कों के लिये कार्यशाला में इन विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सही मायने में पुरुषत्व क्या होना चाहिये यह भी बताया गया। छात्रों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसके बाद प्रशासक द्वारा आंतरिक समिति के बारे में बताया एवं हेल्प लाइन नंबर 100 डायल, 181, 112, 1098 के विषय में जानकारी दी।

साथ ही लैंगिक हिंसा बचाव, महिलाओं के प्रति रुढिवादिताओं को त्यागकर जागरुक रहने की जानकारी दी गई। डिजिटल अरेस्टिंग के माध्यम से होने वाली ठगी के बारे में बताया। पुलिस विभाग से एस.आई. भाविका मर्सकोले द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को पॉक्सो एक्ट महिला उत्पीड़न, लैंगिक अपराध, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का बाल विवाह जैसे अपराधों से जुड़े कानूनों और सजा के प्रावधानों को विस्तार से बताया। उक्त कार्यशाला में महिला आरक्षक आरती जंघेला, म.प्र. आर. 320 महजती मसराम, म.प्र. आर. 320 विद्या सैयाम, वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी/कर्मचारी व आई.टी.आई. के प्राचार्य नन्द किशोर कुसरे, शिक्षक तथा छात्र उपस्थित रहे।

 

Related posts

“कृष्णायन” में भक्ति, दर्शन और नृत्य के संगम से माहिष्मती घाट हुआ श्रीकृष्णमय ‘श्रीकृष्ण पर्व’- “हलधर महोत्सव एवं लीलाधारी का प्रकटोत्सव” का समापन

Reva India News

उमरडीह में सांस्कृतिक भवन विवाद सुलझा, एसडीएम संस्कार बावरिया ने मौके पर पहुंचकर कराया निराकरण

Reva India News

आमजन को आकाशीय बिजली/बज्रपात से बचाव हेतु सुझाव

Reva India News

Leave a Comment