Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःशुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण संपन्न

मंडला 11 दिसंबर 2024

जिले में राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. सुरेंद्र वरकडे़ नैनपुर द्वारा अपनी माताजी की स्मृति में नैनपुर व चिरईडोंगरी में नेत्र जाँच शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान 66 मोतियाबिंद के मरीजों को जिला चिकित्सालय में लाकर डॉ. तरुण अहरवाल नेत्र विशेषज्ञ द्वारा लेंस प्रत्यारोपण करवाया गया। नेत्र शिविर में डॉ. विजय धुर्वे सिविल सर्जन एवं अजय सैयाम, सहायक प्रबंधक का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर में अन्य सहयोगी नेत्र चिकित्सा सहायक अशोक पाण्डेय, संजय भोयर, सदन अहिरवार, रवि इनवाती, अनीता व वैशाली सहलाम, सूर्या पटेल नर्सिंग ऑफिसर रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 नवम्बर 2023

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 जून 2022

Reva India News

माहिष्मती घाट पर योगोत्सव: पांच दिवसीय योग सत्र का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment