Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयोजित बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और मीडियाकर्मी सादर आमंत्रित

मण्डला 18 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि जिला स्तर पर प्रशासन गांव की ओर अभियान एवं सुशासन सप्ताह का आयोजन 19 से 24 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। सुशासन सप्ताह के दौरान वर्ष 2047 में आदर्श मंडला जिला की रूपरेखा एवं विजन डॉक्यूमेंट मंडला@2047 तैयार करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा 19 दिसंबर को प्रातः 11 बजे जिला योजना भवन में बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त बैठक में सम्मानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, प्रिंट मीडिया, डिजीटल मीडिया एवं जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि जनसामान्य द्वारा ईमेल के माध्यम से विजन डॉक्यूमेंट मंडला@2047 के लिए सुझाव/विचार/फोटोग्राफ्स आदि भेजने की व्यवस्था भी ईमेल आईडी ggw.mandla2024@gmail.com की गई है। जिला प्रशासन द्वारा सर्वोत्तर सुझाव के लिए प्रथम पुरूस्कार 1001, द्वितीय पुरूस्कार 501, तृतीय पुरूस्कार 251 और 10 सांत्वना पुरूस्कार 101 रूपए की व्यवस्था की गई है।

Related posts

कलेक्टर ने एपीसी बैठक के पूर्व की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम का आज मंडला आगमन……….. .अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम भी होंगे शामिल…..

Reva India News

संभाग आयुक्त श्री बोरकर ने ली बैठक

Reva India News

Leave a Comment