Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया खेत-तालाब का निरीक्षण

मंडला 21 दिसंबर 2024

बिछिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने ग्राम बंजी में  खेत तालाब के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि हितग्राहियों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित करें। सीईओ जिला पंचायत ने हितग्राहियों से बात कर उन्हें बहुउद्देशीय खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होने कहा कि खेत-तालाब की मेढ़ पर अरहर सहित अन्य फसलों की पैदावार लें। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत बिछिया आरके मंडावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जेईई नीट कोचिंग क्लासेस 15 से

Reva India News

सागौन तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तार

Reva India News

कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाईन तथा समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment