Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनसुनवाई में 107 आवेदन पत्रों की सुनवाई की

मंडला 24 दिसंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में

107 आवेदन पत्रों पर सुनवाई की। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों पर तत्काल निराकरण नहीं हो सका उसके लिए आवेदक को समय सीमा दे दी गई है। विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई के उक्त आवेदन पत्रों पर समय सीमा में कार्यवाही करते हुए आवेदक को अवगत कराना होगा। आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। आयोजित जनसुनवाई में विभागीय समस्या का निराकरण, ट्राईसिकल प्रदाय करने, श्रवण यंत्र प्राप्त करने, मजदूरी भुगतान, अनुग्रह सहायता राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हेतु, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, भूमि का सीमांकन, बिजली की समस्या सहित विभिन्न प्रकार की समस्या से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

Related posts

खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा – एसपी .शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

Reva India News

शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय सतत् विकास लक्ष्य एसडीजी मूल्यांकन योजना का अनुमोदन 5 जिला चिकित्सालय में बिस्तरों की संख्या में उन्नयन एवं 810 नए पद सृजित करने की स्वीकृति निवर्तन के लिए भूखण्ड का आरक्षित मूल्य कलेक्टर गाइडलाइन के 100 प्रतिशत क्षेत्रफल पर तय किये जाने का निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

Reva India News

भारतीय जनता पार्टी, मंडला स्वदेशी सिर्फ एक नारा नहीं वरन आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है…..संपतिया उइके .”आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रेसवार्ता संपन्न

Reva India News

Leave a Comment