Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक 3 जनवरी को होगी

मंडला 27 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक 3 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे गोलमेज कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित की जा रही है। बैठक में वनग्रामों में सामुदायिक वनाधिकार दावों का पूर्ण विनिश्यन करने हेतु प्राप्त प्रकरणों पर निर्णय लिया जायेगा। व्यक्तिगत वनाधिकार दावा प्रकरणों जो कि सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर एल-4 पर दर्ज है, उन पर मान्य/अमान्य का निर्णय तथा पुलिस अधीक्षक जिला मण्डला द्वारा तहसील बिछिया अंतर्गत धमनगाँव में एक अस्थाई पुलिस कैम्प निर्माण हेतु कक्ष क्र. 324 में रकबा 0.95 हेक्टेयर भूमि हेतु अनुमति के संबंध में चर्चा की जायेगी।

Related posts

खनिज विभाग के द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही

Reva India News

सभी शासकीय सेवक वाहन चलाते समय करें हेलमेट का उपयोग

Reva India News

संत रविदास जयंती समारोह 16 फरवरी को

Reva India News

Leave a Comment