Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने रविवार को माहिष्मती घाट का निरीक्षण किया

मंडला 5 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रविवार को नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि माहिष्मती घाट में साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखा जाए। माहिष्मती घाट में स्नान के दौरान साबुन का प्रयोग न करने और गंदे कपड़े न धोने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर माहिष्मती घाट में प्लास्टिक या पन्नी का उपयोग न करने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार श्री अजय श्रीवास्तव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

थांवर पुल से छोटे वाहनों का आवागमन प्रारंभ

Reva India News

जिले में मिले 2 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

अवैध शराब निर्माण एवं तश्करी के विरूद्ध कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment