Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र घुघरी का निरीक्षण किया

मंडला 8 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को धान खरीदी केन्द्र घुघरी का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में किसान मानिकलाल ग्राम सैलवारा और किसान मुन्नालाल ग्राम बनहरी से चर्चा की। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र में नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच कराई। उन्होंने कहा कि किसानों के उपज को निर्धारित मात्रा में खरीदा जाए। धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव नियमित रूप से किया जाए। धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। धान खरीदी केन्द्र में कांटा, बारदाना, छन्ना, पेयजल, शौचालय इत्यादि का प्रबंध किया गया है। धान खरीदी केन्द्र घुघरी के निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकिप खान, तहसीलदार श्री चंद्रकुमार वट्टे सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

विंध्य क्षेत्र को निवेश और औद्योगिक केन्द्र के रूप में करेंगे स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

यात्री बसों में चस्पा किए जा रहे दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं के पोस्टर

Reva India News

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद हेलमेट, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर मंडला पुलिस का जन-जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment