Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एफएलएन मेला में स्कूली बच्चों के मॉडलों का अवलोकन किया

मंडला 11 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शनिवार को शासकीय प्राथमिक पुत्री शाला मंडला में आयोजित एफएलएन मेला का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्कूल बच्चों ने बौद्धिक विकास, पुस्तकों का कोना, बच्चों का कोना, भाषा विकास के माध्यम से विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर बच्चों के बौद्धिक विकास के अंतर्गत प्रस्तुत मॉडलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से गणित के अंकों, तारों का चित्र, भाषा विकास व अक्षर ज्ञान मॉडल के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर एनएफ मेला की उपयोगिता के बारे में भी बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट सहित स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Related posts

रेस्को मॉडल सौलर संयंत्र स्थापित करने से बिजली व्यय में कमी आयेगी – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा जिले में शासकीय/अशासकीय भवन अब रेस्को मॉडल सोलर संयंत्र से जगमगायेंगे जिला योजना भवन में रेस्को योजना सोलर संयंत्र के सर्वेक्षण हेतु बैठक संपन्न हुई

Reva India News

10 फरवरी को होगा 8310 वृक्षों का रोपण

Reva India News

जिला प्रशासन का नवाचार: विजयपथ का शुभारंभ 15 दिसंबर को

Reva India News

Leave a Comment