Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी में शिक्षा ग्रहण कर नन्हें बच्चों का भौतिक विकास होगा- मंत्री श्रीमति संपतिया उइके प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण

मंडला 19 जनवरी 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने रविवार को बिछिया विकासखंड के ग्राम उमरवाड़ा के सानी मवाला में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बिछिया विधायक नारायण सिंह पटटा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, जनपद पंचायत बिछिया अध्यक्ष सकुना उइके, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, डॉ. विनोद मरावी, स्थानीय सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनमन योजना संचालित कर आदिवासी जनजाति समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मण्डला जिले में प्रथम आंगनवाड़ी केन्द्र सानी मवाला का शुभांरभ हुआ। मंत्री श्रीमति उइके कहा कि आंगनवाड़ी में शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हें बच्चों का भौतिक विकास होगा। इस अवसर पर मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने नए आगंनवाड़ी भवन संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए। आयोजित कार्यक्रम को विधायक नारायण सिंह पटटा और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने भी संबोधित किया  प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन की लागत 12 लाख रूपए है।

Related posts

कलेक्टर ने किए चौगान मढ़िया के दर्शन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए निर्देश

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

32 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment