Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वनपरिक्षेत्र मुक्की में मंगलवार को मादा बाघ मृत मिला

मंडला 29 जनवरी 2025

क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला ने बताया कि वन भूमि कक्ष क्रमांक 189 बीट परसाटोला, वृत मुक्की, वनपरिक्षेत्र मुक्की में मंगलवार को एक वन्यजीव मादा बाघ उम्र लगभग 2 वर्ष मृत पाया गया। जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश भोपाल से जारी दिशा निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया व डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की गई। पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल का.टा. रिजर्व मण्डला, डॉ. पी.के. ज्योत्षी सेवानिवृत पशु चिकित्सक, डॉ. राकेश वारेस्वा पशु चिकित्सक के द्वारा किया गया है। इस दौरान वन्यजीव मादा बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही क्षेत्र संचालक रवीन्द्रमणि त्रिपाठी, श्रीमती अमीता के.बी. उपसंचालक कोर, श्री जमुनाप्रसाद भगत नायब तहसीलदार बैहर, श्रीमती शकुन्तला मरकाम सरपंच बम्हनी पंचायत, श्रवर्णा गोस्वामी एन.टी.सीए. प्रतिनिधि एवं वन्यजीव विशेषज्ञ, श्री चन्द्रेश खरे वन्यप्राणी अभिरक्षक (मानद) एवं श्री अजय ठाकुर सहायक संचालक हालोन व अन्य की उपस्थिति में की गई।

Related posts

कलेक्टर को लगाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस बैज वीर सैनिकों के सम्मान का संदेश

Reva India News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष भोज का आयोजन होगा

Reva India News

मंडला में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित 31 मार्च को कार्यालय खुले रहेंगे

Reva India News

Leave a Comment