Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय महिला बहुउददेशीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में हुआ दिव्यांग शिविर का आयोजन 105 दिव्यांगजनों को प्रदाय किये गये दिव्यांग प्रमाण पत्र

मंडला 29 जनवरी 2025

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार मंगलवार को श्रवण एवं मनोरोग संबंधी दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. नरेन्द्रनाथ नामदेव, ईएनटी विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय सिवनी एवं मनोरोग चिकित्सक डॉ. बी.आर. बरकड़े, जिला चिकित्सालय जबलपुर द्वारा सेवायें प्रदाय की गई। शिविर का उदघाटन श्री विनोद कछवाहा अध्यक्ष नगरपालिका मण्डला द्वारा सरस्वती पूजन एवं वंदन के साथ प्रारंभ किया गया। इस शिविर में श्रवण बाधित, अस्थि बाधित, मनोरोग, सिकलसेल संबंधी दिव्यांगजनों की जांच की गई। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड मण्डला के डॉ. विजय सिंह धुर्वे, सिविल सर्जन, डॉ. प्रवीण उइके आरएमओ, डॉ. सूरज मरावी, अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. योगेश सिरश्याम पैथालॉजिस्ट उपस्थित रहे। उक्त शिविर में 152 दिव्यांगजनों की जांच और 105 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र दिए गये। उक्त शिविर को सफल बनाने में उपसंचालक सामाजिक न्याय, डी.डी.आर.सी टीम, जिला परियोजना समन्वयक एवं टीम, श्री के.के. उपाध्याय एपीसी, प्राचार्य महिला स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, श्री अजय सैयाम प्रबंधक जिला चिकित्सालय मण्डला, श्री राम मिश्रा शाखा प्रभारी, श्री प्रदीप साहू, श्री वीरेंद्र पाटिल आडियोलॉजिस्ट, श्री रोहित पटैल दिव्यांग मेडिकल बोर्ड शाखा का विशेष योगदान रहा।

Related posts

मतदान अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की जिलेवासियों से मतदान करने की अपील

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए  

Reva India News

एड्स जागरूकता के लिए शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment