Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्व सहायता समूह की बहनों के लिए बनेगा नया ग्राम संगठन भवन पीएचई मंत्री ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन  

मंडला 3 फरवरी 2025

मंडला विकासखंड के ग्राम लिमरूआ में रंगमंच के साथ-साथ ग्राम के महिला स्व सहायता समूहों की बहनों के लिए नवीन ग्राम संगठन भवन का निर्माण किया जाएगा। सोमवार को म.प्र. शासन की पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को कैसे सशक्त किया जाए? यह चिंता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने की। उन्होंने आजीविका मिशन योजना को प्रभावी रूप से लागू किया। लिमरुआ में स्व सहायता समूहों की बहनों के लिए ग्राम संगठन भवन बने यह मेरी इच्छा थी। आज भूमिपूजन के साथ यह सपना पूरा हो रहा है। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रंगमंच निर्माण का भी भूमि पूजन हुआ है। प्रधानमंत्री जी मंशा अनुरूप हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य है कि जन भावना के अनुरूप विकास कार्य किये जाएं।

यहाँ के किसानों को सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए क्षेत्र के 42 ग्रामों के किसानों को पानी पहुंचाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के माध्यम से लाभांवित करने की योजना बना रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शकुन जंघेला, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर, जनपद सदस्य सीमा सिंगौर सहित अन्य गणमान्य जन और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सभी विभाग बारिश के पूर्व की अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करें – हर्षिका सिंह आपदा प्रबंधन की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

नैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Reva India News

मद्य निषेध सप्ताह में हुए विविध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment