Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आद्रभूमि संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न

मंडला 3 फरवरी 2025

विश्व वेटलैंड दिवस 2025 के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आद्रभूमि की भूमिका एवं महत्व को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण पर विद्यार्थियों को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. घनश्याम झारिया ने आद्रभूमि एवं रामसर सम्मेलन का विस्तार से वर्णन करते हुए विद्यार्थियों को आद्रभूमि के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही इस वर्ष की थीम ’हमारा साझा भविष्य के लिए आद्रभूमि का संरक्षण’ पर आधारित वीडियो स्क्रीनिंग का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत यादव द्वारा किया गया जिसमें महाविद्यालय से डॉ. विजय मौर्य, डॉ. गरिमा छाबड़ा, श्री संदीप चौरसिया, श्री संतोष नंदा एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

Related posts

नई उड़ान – ऑनलाइन शैक्षिक प्रशिक्षण आरंभ 28 अक्टूबर तक प्रशिक्षण आयोजित, शिक्षण की ट्रिक सीख रहे शिक्षक

Reva India News

4 दिसंबर को 13 पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

“एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत कल्पतरु विधापीठ महाराजपुर विद्यालय में हुआ पौधारोपण

Reva India News

Leave a Comment