Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला तथा जनपद स्तरीय स्वीप टीम गठित  

मण्डला 15 मार्च 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप गतिविधियों के संचालन की कार्यवाही एवं मानीटरिंग के लिए सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए टीम का गठन किया गया है। जिला स्तरीय टीम में उपसंचालक कृषि मधुअली, सहायक संचालक महिला बाल विकास रोहित बड़कुल, प्राचार्य रानी दुर्गावती महाविद्यालय व्ही.के. चौरसिया, सहा.परि.अधि. कपिल तिवारी, प्राचार्य बिझिंया स्कूल मुकेश पाण्डे, सहा.परि.अधि. सुखीराम झारिया, सहायक संचालक जनसम्पर्क अनादि वर्मा, जिला प्रबंधक एन.आर.एल.एम. बी.डी. भैसारे तथा एन.आर.एल.एम योगेन्द्र तिवारी को सम्मिलित किया गया है। इसी प्रकार जनपद, नगरीय निकाय स्तरीय टीम में समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक एवं सहायक विकासखण्ड प्रबंधक एनआरएलएम को शामिल किया गया है। स्वीप के कार्य में सभी कार्यप्रमुखों एवं प्राचार्यों का सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये गये हैं।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी 5 साल से कम उम्र के बच्चों को न दें कफ सिरप बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का इस्तेमाल घातक साबित हो सकता है

Reva India News

23 गांवों में पहुंचा मतदाता जागरूकता का रथ

Reva India News

2047 तक विकसित भारत का संकल्प हम सभी की जिम्मेदारी: मंत्री श्री जायसवाल प्रशासन आपके द्वार से जनता की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान- सांसद श्री कुलस्ते प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभारी मंत्री

Reva India News

Leave a Comment