Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दो दिवस में लम्बित प्रकरणों का निराकरण करें – कलेक्टर मानव अधिकार आयोग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित  

मंडला 5 फरवरी 2025

जिला योजना भवन में मानव अधिकार आयोग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मानव अधिकार आयोग की मंडला जिले से संबंधित प्राप्त शिकायतों की विभागवार प्रकरणवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है, उनका निराकरण दर्ज करते हुए प्रतिवेदन संबंधित शाखा में जमा करें। जिन प्रकरणों में एक से अधिक विभाग शामिल हैं उनमें आपसी समन्वय करते हुए समय पर संबंधित प्रकरण का निराकरण करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। लम्बित प्रकरणों के विषय में उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में समस्त प्रकरणों को निराकृत करें तथा निराकरण प्रतिवेदन संबंधित शाखा में प्रेषित करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, वन मंडलाधिकारी श्री नित्यानंदन एल, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

30 जून की स्थिति में लम्बित प्रकरण 15 दिवस में निराकृत करें – अभय वर्मा संभाग आयुक्त ने किया एसडीएम तथा तहसील कार्यालयों का निरीक्षण

Reva India News

जिला पेंशन फोरम की बैठक 26 अक्टूबर को

Reva India News

नैनपुर में भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे 223 भूखंड कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका ने तैयार किया लेआउट प्लान

Reva India News

Leave a Comment