Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारी सशक्तिकरण मिशन मध्यप्रदेश लोगो डिजाईन प्रतियोगिता का आयोजन प्रविष्टी जमा करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी ग्राफिक्स डिजाईन करने वालों के लिए सुनहरा अवसर  

मंडला 7 फरवरी 2025

नारी सशक्तिकरण मिशन मध्यप्रदेश लोगो डिजाईन प्रतियोगिता महिला नेतृत्व आधारित विकास सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्व देता है। प्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं की उन्नति में चुनौतियों और बाधाओं के समाधान व समग्र सशक्तिकरण हेतु नारी सशक्तिकरण मिशन तैयार किया जा रहा है। नारी सशक्तिकरण मिशन के प्रचार-प्रसार हेतु एक ’लोगो’ तैयार कराया जाना है। इस हेतु लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में किसी भी उम्र का प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकता है। एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि ही स्वीकार की जाएगी। लोगो डिजाइन पूर्ण रूप से मौलिक, रचनात्मक एवं नारी सशक्तिकरण मिशन के अनुकूल होना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह के कॉपी राईट उल्लंघन की जिम्मेदारी संबंधित प्रतिभागी की होगी। प्रतिभागी अपनी प्रविष्ठियां https://mp.mygov.in/ पर प्रेषित कर सकेंगे। प्रतिभागी को अपना लोगो जे.पी.ई.जी. पी.एन.जी. फॉर्मेट में हाई रिजॉल्यूशन (600 डीपीआई) में प्रस्तुत करना होगा। लोगो को रंगीन प्रारूप में डिजाइन किया जाना चाहिए। लोगो का आकार या तो पोर्ट्रेट या लैंडस्केप मोड में न्यूनतम 5 से.मी. X 2.5 से.मी. से अधिकतम 30 से.मी. X 30 से.मी. तक हो सकता है। लोगो वेबसाइट/सोशल मीडिया जैसे ट्विटर/फेसबुक, प्रेस विज्ञप्ति और प्रिंट करने योग्य जैसे स्टेशनरी, साइनेज, लेबल आदि, पत्रिकाओं, विज्ञापनों, होर्डिंग्स, स्टैंडी, ब्रोशर, लीफलेट, पर्चे, स्मृति चिन्ह, अन्य प्रचार सामग्री पर उपयोग करने योग्य होना चाहिए। लोगो पर वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए। प्रतिभागी को अपने का नाम, ई-मेल एड्रेस और अपना फोन नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 तक रात्रि 11:59 बजे से पहले रहेगी। इसके बाद प्राप्त प्रविष्ठियों पर विचार नही किया जावेगा। अंतिम तिथि तक प्राप्त सभी प्रविष्ठियों में से एक सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन का चयन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। जिस प्रतिभागी के लोगो का चयन किया जावेगा उस विजेता प्रतिभागी को 25,000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। अन्य प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता को एक संपादन योग्य और खुली फाइल प्रारूप में डिजाइन प्रस्तुत करना होगा। ओपन फाईल नही देने पर पुरस्कार नही दिया जावेगा। चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश की संपत्ति होगी एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा। प्रतियोगिता के संबंध में आयुक्त महिला एवं बाल विकास का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।

Related posts

मानादेही डाक बैंक में महिला जागरूकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

अपनी जीवनशैली में खेलकूद व फिटनेस को शामिल करें- सांसद श्री कुलस्ते सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नमो मैराथन आयोजित

Reva India News

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में मैदानी अमले का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment