Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सफल संचालन हेतु मजिस्ट्रियल ड्यूटी के आदेश

मंडला 12 फरवरी 2025

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार 16 फरवरी को 2 सत्रों में किया जाएगा। परीक्षा का प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से 12 बजे तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2:15 से 4:15 तक जिला मुख्यालय के निर्धारित 4 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन, कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है। कार्यालय कलेक्टर जिला मंडला की ओर से जारी आदेशानुसार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 26/1 शासकीय जगन्नाथ स्कूल उत्कृष्ट विद्यालय मंडला तथा परीक्षा केन्द्र क्रमांक 26/2 रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़ी खैरी मंडला के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा मजिस्ट्रियल ड्यूटी पर होंगे। इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 26/3 रानी अवंती बाई शासकीय कन्या हायरसेकेंडरी स्कूल मंडला तथा परीक्षा केन्द्र क्रमांक 26/4 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस स्टेशन महाराजपुर मंडला के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला श्रीमती सोनल सिडाम मजिस्ट्रियल ड्यूटी पर होंगी। संपूर्ण परीक्षा के लिए अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Related posts

जिलेवासी कोरोना जाँच में सहयोग करें

Reva India News

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में धूप की तपन लू से रहें सावधान

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 16 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Reva India News

Leave a Comment