मंडला 14 फरवरी 2025
म.प्र. लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार 16 फरवरी को किया जा रहा है। इसके लिए जिला कोषालय मंडला से प्रश्नपत्र तथा उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त कर संबंधित परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने एवं परीक्षा पश्चात गोपनीय सामग्री जिला कोषालय में जमा करने के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय जगन्नाथ स्कूल उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के लिए श्री जीएस भलावी कार्यपालन यंत्री रा.रा. लोक निर्माण विभाग तथा श्री मोहित कुंजाम भृत्य तहसील कार्यालय मंडला, रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़ी खैरी के लिए श्री जीपी पटले कार्यपालन यंत्री पीआईयू मंडला तथा श्री आदित्यराज उईके कलेक्ट्रेट मंडला, रानी अवंती बाई कन्या शासकीय हायरसेकेंडरी स्कूल मंडला के लिए श्री मनोज भास्कर कार्यपालन यंत्री पीएचई मंडला तथा पप्पू लाल यादव भृत्य म.प्र. ग्रामीण सड़क प्राधिकरण परियोजना इकाई मंडला एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस स्टेशन महाराजपुर के लिए श्री सीएस धुर्वे कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग तथा श्री लालजी कुशराम भृत्य भू अभिलेख कार्यालय मंडला की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रिजर्व दल में श्री रोहित बड़कुल सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास, श्री रामकुमार साहू जिला मलेरिया अधिकारी, श्री रविंद्र ठाकुर जिला खेलकूद अधिकारी एवं श्री एसएल सैयाम जिला रोजगार अधिकारी को रखा गया है। साथ ही मुकेश भारतीया, नीरज कछवाहा, डीलन चंद्रौल, रमेश केराम, विवेक मलगाम, खुशीराम पटेल भृत्य कलेक्ट्रेट तथा बालकिशन यादव भृत्य तहसील कार्यालय मंडला को रिजर्व ड्यूटी पर रखा गया है।
