Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया रज़ा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

22 से 25 फरवरी 2025 तक मनाए जाने वाले रज़ा उत्सव का कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मंडला के छायाकारों द्वारा लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि मंडला जिले की प्रतिभाओं को अवसर तथा मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए रज़ा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने चित्रकारों से मंडला जिले की कला, संस्कृति एवं धरोहर पर आधारित थीम पर कार्य करने का आव्हान किया।


शुभारंभ अवसर पर शहनाई वेद प्रकाश रावटे, बासुरी डॉ. बिहारी तारम, वायलीन महेंद्र मोंगरे, तबला रामचंद्र सर्पे द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी गई। रज़ा  उत्सव के दौरान चित्रकला कार्यशाला, माटी पर रंग सहित अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर योगेन्द्र त्रिपाठी, विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार तथा स्थानीयजन उपस्थित रहे।

 

Related posts

अनुशासन और दृढ़ संकल्प से ही मिलती है सफलता – पुलिस अधीक्षक ‘संकल्प से सफलता’ की ओर बढ़े विद्यार्थी, करियर कार्यशाला में मिला मार्गदर्शन

Reva India News

कलेक्टर ने किया सहस्त्रधारा का निरीक्षण

Reva India News

ग्रामीणों ने लिया नांदिया नाला को पुनर्जीवित करने का संकल्प जल गंगा संवर्धन अभियान में किया जा रहा है गहरीकरण

Reva India News

Leave a Comment