Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर अंजनिया में कार्यक्रम आयोजित

मंडला 4 मार्च 2025

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रभारी प्राचार्य डॉ. घनश्याम झारिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसआई श्री मेहंत लाल धुर्वे ने साइबर सुरक्षा पर विचार व्यक्त करते हुए मोबाइल में आने वाले अनचाहे लिंक को टच न करने एवं गोपनीय ओटीपी शेयर न करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों एवं स्टॉफ को दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ प्रभारी श्री राजकुमार सिंगौर द्वारा किया गया।

Related posts

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

20 सितंबर को ग्राम बक्छेरादौना में स्वच्छता सेवा संवाद का होगा आयोजन

Reva India News

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में ऑनलाईन मेथेमेटिक्स क्विज संपन्न

Reva India News

Leave a Comment