Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वाटर शेड यात्रा वाहन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

मंडला 21 मार्च 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-वाटरशेड विकास 2.0 के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर जन जागरूकता के लिए वाटर शेड के विकास कार्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा वाहन जिले के विभिन्न ग्रामों से गुजरेगी और ग्रामीणों को जल संरक्षण और वाटर शेड प्रबंधन के महत्व के बारे में जागरूक करेगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, उमेश सिंगौर, कृषि सिंचाई योजना के जिला परियोजना अधिकारी श्री उमेश सिंगरौरे एवं समस्त परियोजना समन्वयक सहित संबंधित उपस्थित थे।

वाटर शेड यात्रा के माध्यम से परियोजना अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत ग्रामीणों को रिज टू वाली कॉन्सेप्ट के आधार पर कार्यक्रम की योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त योजना अंतर्गत एफपीओ के माध्यम से ग्रामीणों को दिए जाने वाले लाभों को भी समझाया जाएगा। यह वाटरशेड यात्रा जिला के अंतर्गत चार परियोजनाओं का भ्रमण करते हुए वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम के आयोजनों के उपरांत समाप्त होगी।

 

Related posts

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान दिवंगत आरक्षकों के परिजनों को मिला आर्थिक संबल

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत दावा-आपत्ति 29 दिसंबर तक आमंत्रित

Reva India News

कलेक्टर ने किया एकीकृत हाईस्कूल धनगांव का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment