मंडला 22 अगस्त 2025
मंडला जिले में एक जून से 22 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1275.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 22 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 14.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 17.6 मि.मी., नैनपुर में 5.2 मि.मी., बिछिया में 25.4 मि.मी., निवास में 10.2, घुघरी में 14.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 14.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 22 अगस्त तक तहसील मंडला में 1409.4 मिमी, नैनपुर में 1303.6 मिमी, बिछिया में 1218.6 मिमी, निवास में 1269.6 मिमी, घुघरी में 1116.2 मिमी एवं नारायणगंज में 1352.5 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1182.1 मिमी वर्षा हुई थी। तहसील मंडला में 1336.2 मिमी, नैनपुर में 1439.9 मिमी, बिछिया में 1136.4 मिमी, निवास में 1291.5 मिमी, घुघरी में 650.7 मिमी एवं नारायणगंज में 1257.7 मिमी वर्षा आंकी गई थी।
